/मोटरसाइकिल चोरी मामले में पंजाब के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में पंजाब के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

सोलन, 4 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

सोलन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लुधियाना से तीन चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि थाना सदर सोलन में एफआईआर संख्या 141/2026 दिनांक 1 जुलाई 2026 को दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता प्रीतम साधुरवा निवासी सोलन ने बताया कि 28 जून को उन्होंने अपना मोटरसाइकिल (WB-42BE-4043) बीडीओ कार्यालय, सोलन के समीप पार्क किया था, जिसे कुछ ही मिनटों में अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। चोरी हुए वाहन की कीमत लगभग 98 हजार रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2 जुलाई को नरजीत सिंह (36) निवासी लुधियाना और कुलविंदर महेश (33) निवासी संगरूर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना से तीन चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस इन वाहनों का सत्यापन कर रही है ताकि उनके वास्तविक मालिकों और अन्य चोरी के मामलों से उनके संबंधों का पता लगाया जा सके।

सोलन पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं या नहीं तथा अन्य राज्यों या जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं।