/रामशहर पंचायत के नवनिर्वाचित उप प्रधान सुरेंद्र कुमार के सम्मान में प्रीति भोज आयोजित।

रामशहर पंचायत के नवनिर्वाचित उप प्रधान सुरेंद्र कुमार के सम्मान में प्रीति भोज आयोजित।

रामशहर, 4 जुलाई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

नालागढ़ उपमंडल के रामशहर पंचायत के नवनिर्वाचित उप प्रधान सुरेंद्र कुमार उर्फ निका राम के पैतृक गांव कोठी में शनिवार को प्रीति भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र कुमार का अपने पैतृक गांव पहुंचे सभी अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर तथा बाजे-गाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुरेंद्र कुमार को उप प्रधान निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।