लंबित देनदारियां जल्द जारी हों: पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ।
नालागढ़, 6 जुलाई
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो/वर्मा
पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की मासिक बैठक सोमवार को प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक की शुरुआत नालागढ़ रियासत के पूर्व शासक राजा विजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।

वक्ताओं ने उनके द्वारा नालागढ़ और प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान नरेश घई ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की मांगों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर महंगाई राहत जारी नहीं कर रही है और वर्तमान में 15 प्रतिशत महंगाई राहत की देनदारियां लंबित हैं, जिससे पेंशनरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने लंबित महंगाई राहत और उसके एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
उन्होंने यह भी मांग उठाई कि जो पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र ट्रेजरी में ऑफलाइन जमा करवाना चाहते हैं, उनके प्रमाण पत्र भी स्वीकार किए जाएं।
इसके अलावा नालागढ़ सरकारी अस्पताल में लंबे समय से स्टाफ की कमी दूर न होने पर भी चिंता व्यक्त की गई।
संघ ने कहा कि चिकित्सकीय स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में बद्दी–नालागढ़ फोरलेन परियोजना का कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने पर भी चिंता व्यक्त की गई और सरकार से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई।
बैठक में महासचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष अदित कांसल सहित सुशील कुमार, भज्जू राम, बंता राम, मनसा राम, यशपाल रनोट, दिलेले सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रकाश चंद, भूरा सिंह, नीरज कुमार, के.के. शर्मा, देवी सिंह, हार्दित्त सिंह, सोहन लाल चंदेल, निर्मल पुरी, लाजवंती, राजेंद्र शर्मा, मंजू कुमारी, राम नरेश गुप्ता, भाग सिंह, चमन लाल शर्मा, अजमेर सिंह, राम लाल शर्मा, प्रेम चंद, हेमराज भंडारी, सतविंद्र सिंह, नरेश सिंह, दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह चंदेल, यशपाल सिंह, कर्म चंद, प्रो. रणजोध सिंह, बक्शी राम, मनोहर सिंह, महिंद्र सिंह, ललित कुमार पोसवाल, राम प्यारा शास्त्री सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।









