शिमला 8 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के हिमाचल प्रदेश के विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया।










