जनजागरण अभियान तेज करने का निर्णय।
नालागढ़ 8 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिम परिवेश संस्था की बैठक आज संस्था के प्रधान लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में चूहुवाल में आयोजित की गई। बैठक में नालागढ़ क्षेत्र स्थित किन्विन उद्योग द्वारा कथित रूप से फैलाए जा रहे वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण का असर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ अब नालागढ़ शहर के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का दायरा बढ़ाने तथा लोगों को जागरूक कर जनआंदोलन के लिए तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि उद्योग परिसर के भीतर से गंदा पानी जमीन में गड्ढों से रिसाय जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के जीवन और पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

संस्था ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
हिम परिवेश संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो संस्था जनहित में अपना अभियान और तेज करेगी।
बैठक के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।










