/रोहड़ू में केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 बंडल केबल बरामद

रोहड़ू में केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 बंडल केबल बरामद

जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से चोरी हुई थी केबल, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई

रोहड़ू 19 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला जिले के पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पौड़ीताल स्थित जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी होने की शिकायत उपमंडल अधिकारी (SDO), जल शक्ति विभाग, रोहड़ू ने दर्ज करवाई थी।

शिकायत के आधार पर 13 अक्तूबर 2026 को पुलिस थाना रोहड़ू में FIR संख्या 114/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान रोहड़ू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैलाश चंद निवासी गांव जबल, जिला शिमला को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 70 एमएम केबल के 12 बंडल और 16 एमएम केबल के 3 बंडल बरामद किए हैं। इस प्रकार कुल 15 बंडल केबल बरामद हुई है।