नालागढ़ के माजरा गांव में स्थानीय लोगों से भी करेंगे बातचीत।
नालागढ़, 19 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 20 अक्तूबर को सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान वह नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के साथ माजरा गांव में स्थित शिवालिक ठोस कचरा उपचार संयंत्र का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे संयंत्र का निरीक्षण करेंगे और इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नालागढ़ के अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।









