पुलिस ने शुरू की नशेडियो व इस कारोबार में लगे लोगो के विरूघ्द कडी कार्यवाही ।
नालागढ 29 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे का कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा है पुलिस की कार्यवाही के बावजूद इस धन्धे में लगे लोग इस कारोबार को बखूबी अंजाम दे रहे है । लोगो की माने तो औधोगिक नगरी चिटटे का कारोबार करने वालो व इसका नशा करने वालो की पूरी गिरफत में आ चुका है ।

युवा पीढी को इस नशे से रोकने के लिए अभिभावक भी चिन्तित है गत दिनो बद्दी में एक अभिभावक ने चिट्टे के कारोबार करने वाले को सप्लाइै के लिए बुला कर पकड कर पुलिस के हवाले करने का मामला भी सामने आया है । औधोगिक नगरी में अभिभावक अपने बच्चो को इस नशे से बचाने के लिए बहुत चिन्तित है
उधर औधोगिक नगरी बीबीएन में चिटृे का नशा करने वालो पर पुलिस ने अपनी छापेमारी तेज कर दी है । मिली जानकारी के मुातबिक गत दिवस बरोटीवाला थाना तथा नालागढ थाने के तहत अलग अलग दो मामले सामने आए है ।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस बरोटीवाला थाने की टीम ने हमीरपुर के निवासी आरोपी मदन मोहन उर्फ मोहित को पकडा है जिस से 0 .99 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। उधर नालागढ थाने की टीम ने भी ाकाबन्दी करके जोगिन्द्र नगरी मण्डी के निवासी एक आरोपी सूरज विष्ट तथा नालागढ वार्ड नम्बर 1 के निवासी आरोपी गुरप्रीत सिंह के कब्जे से 1 . 53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है ।

इस बात की पष्टि करते हुए डी एस पी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि तीनो आरोपियो के विरूघ्द मामले दर्ज कर लिए गए है और आगे कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । उनहोने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।










