/औधोगिक नगरी बीबीएन में चिट्टे की बडी खेप के साथ बिलासपुर के दो युवक गिरफतार ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में चिट्टे की बडी खेप के साथ बिलासपुर के दो युवक गिरफतार ।


नालागढ 4 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /व्यूरो /वर्मा,

औधोगिक नगरी बीबीएन को चिटटे के नशे ने पुरी तरह अपनी गिरफत में ले लिया है यहां के अभिभावक अपने बच्चो को स्कूल कालेज भेजने से भी कतराने लगे है और कई लोग अपने अपने बच्चो पर अपने तरीके से पहरा देने लगे है कि उनके बच्चे को कोई चिट्टे की लत न लगा दे । जानकारी के मुताबिक नालागढ के सभांत परिवारो के बच्चे भी इस नशे की चपेट में आ चुके है और उनके अभिभावक अथाह दौलत के होते हुए भी अपने बच्चो को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए जद्दो जहद कर रहे है ।


औधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस ने भी चिट्टे का धन्धा करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही करने के लिए जनसाधारण का सहयोज मांगा है और सूचना देने वालो के नाम पता गुप्त रखने का आश्वासन दिया है लेकिन इस के बावजूद अभी तक बडी मछली पुलिस की गिरफत में नही आई है जबकि इस बात से इन्कार नही किया जा सकता कि इन नशेडियो को आए दिन सप्लाई देने वाले यहां चिटृटे की बडी खेप आवश्य लाते होगे ।


पुलिस ने नशे के प्रति चलाए गए जिरो टॉलरेंश अभियान के चलते गत दिवस बिलासपुर के निवासी दो युवको को पंजैहरा गुरूद्वारा के नजदीक 5.22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफतार करने का दावा किया है ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस नालागढ थाने के तहत पुलिस टीम द्वारा पंजैहरा गुरुद्वारा के नजदीक से गाड़ी न0 .HP-30-4312 की तालाशी ली गई तो दौराने तालाशी कुल 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी गाड़ी चालक की पहचान मुकुल ठाकुर पुत्र श्री राजू राम निवासी गांव मलोखर डाकघर छकोह तहसील सदर थाना बरमाणा जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उसके साथी की पहचान जीवन कुमार पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी गाँव गिलौड़ थाना बरमाणा तहसील सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 के तौर पर हुई है। जिन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है

उधर सहजयोगा करने वाले लोगो ने दावा किया है कि जिस परिवार द्वारा सहजयोगा किया जा रहा है और वह अपने बच्चो को सहजयोग करवा रहे है तो उन्हे इस तरह के धातक नशो से मुक्त रखा जा सकता है । इस बारे सहजयोगी मनोज कुमार ने बताया कि सहज योग से परिवार की दिनचर्या में परिवर्तन आता है जिस का प्रभाव नई पीढी पर भी पडता है और जो व्यक्ति या बच्चा सहज योग करता है उसे नशे से नफरत होने लगती है जिस से परिजनो को अपने बच्चो को सही दिशा में ले जाने की मदद मिलती है । मनोज ने बताया कि वह भी ऑन लाईन तरीके से सहज योगा ज्वाईन कर सकते है जिस के लिए श्री माता जी निर्मला देवी के उपर लगे चित्र पर दिए गए क्यू आर कोड को स्केन करने पर आप को सहजयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी ।

सहजयोग सीखने के लिए किसी तरह का शुल्क व जाति धर्म व लिंग भेद नही किया जाता है । यह कोई भी कभी भी किसी स्थिती में भी सीख सकता है । सहज योग की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने इसे मानव जाति के उत्थान के लिए इजाद किया है । आप हिम नयन न्यूज के सम्पादक से भी सम्पर्क करके सहजयोगा के बारे में जानकारी ले सकते है ।