पुलिस ने 5.221 किलोग्राम गांजे समेत धरा मामला दर्ज कार्यवाही जारी
नाजागढ ( बद्दी ) 5 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में माने तो यहां अवैध नशे के कारोबार करके प्रवासी लोगो ने यहां के युवको को नशेडी बना दिया है । इस तरह का एक ताजा मामला बद्दी में सामने आया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस बिहार के समस्तीपुर के निवासी युगल प्रसाद के लडके संदीप कुमार पिछले कई दिनो से खावडिया संडौली में एक खोखा रख कर बीडी सिगरेट से काम शुरू करके दुकानदारी कर रहा था लेकिन इस आड में अवैध नशे का कारोबार भी चला रहा था जिसकी सूचना पुलिस को लगने के बाद गत दिवस पुलिस ने संदीप कुमार के खोखे पर छापा मारा और तलाशी के दौरान इस के कब्जे से 5.221 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया ।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी संदीप कुमार को गिरफतार करके आगामी कार्यवाही की जा रही है ।










