पांच करोड 31 लाख रूपए के लिए फैक्ट्री भवन और औधोगिक भूखण्ड किया जब्त ।
नालागढ 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / वर्मा
प्रवर्तन निदेशालय ( ई डी ) ने हिमाचल के नालागढ में एक शराब बनाने वाली कम्पनी के फैक्ट्री और भवन के साथ एक औद्योगिक भूखंड शामिल अस्थाई रूप से जब्त कर लिया है । मिली जानकारी के मुातबिक इस सम्पति को ईडी ने 5 करोड 31 लाख रूपए के समकक्ष जब्त किया है ।
ई.डी. निदेशालय से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल के नालागढ में स्थित मेसर्स काला अंब डिस्टिलरी एंड ब्रेवरी प्राइवेट लिमिटेड का 5 .31 करोड़ रु की कीमत का उधोग , भवन और 22504 वर्ग मीटर की भूमि केा जब्त किया गया है ।
सोलन जिले के नालागढ के भागला में स्थित इस उधोग को सुनील भारद्वाज चला रहे है उन पर आरोप है कि उन्होने अपने एक साथी जो कि अरूणाचल के ईटा नगर में पापुम पारे का रहने वाला है ,के साथ मिल कर अरूणाचल में कई संस्थाए बना कर उनको पंजीकृत करके वहां शराब की दुकाने ली और इसी झोल में बिहार में अवैध शराब भेजते रहे , जिनके एवज में मिले धन को भी वह इन सस्थाओ के साथ मिल कर एकत्रित करते रहे ।
ईडी ने उन पर 9 करोड 31 लाख रूपए अनुचित ढंग से इकट्ठे करने का आरोप लगाया है और इसके बराबर उन दोनो की सम्पतियो को जब्त कर लिया है । जिस मेंसे नालागढ में सुनील भारद्वाज की 5 करोड 31 लाख की व अनके साथा दोरजी फुंटसो खीमे की कम्पनियो व संस्थाओ की 4 करोड रूपए की सम्पतियो को जब्त किया है ।
उधर हिमाचल आबकारी विभाग को नियमो की अनदेखी का कोई मामला अभी तक सामने नही आया है । इस बारे आबकारी विभाग के जिला प्रभारी सोम दत्त शर्मा से हिम नयन न्यूज ने बात की तो उन्होने बताया कि इस मामले के सामने आने पर ,यहां भी किसी तरह की अनियमितता न हो इस बारे में जांच की जा रही है । इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।शराब की कम्पनी यथा स्थिति कार्य कर रही है ।











