/राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में, सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम आयोजित।

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में, सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम आयोजित।


सोलन ( अर्की ) 20 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की बाडी धार में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय लडोग की मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में सामुदायिक लामबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में उच्च एवम प्राथमिक विद्यालय की एस एम सी प्रधान और एसएमसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक यशपाल वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए सामुदायिक सहभागिता एवम लामबंदी कार्यक्रम के उद्देश्य रूपरेखा व कार्यक्षेत्र की जानकारी सभी एसएमसी सदस्यों को दी।

यशपाल वर्मा ने बताया कि स्कूल में (1)विद्यालय का सहारा समुदाय हमारा (2) विद्यालय में चल रही गतिविधियों की सभी एसएमसी सदस्यो को जानकारी तथा (3)नशे के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है । उन्होने यहां उपस्थित सभी एसएमसी सदस्यो को बताया कि विद्यालय के विकास क लिए एसएमसी सदस्यो की अहम भूमिका रहती है । उन्होने विद्यालय के विकास हेतु एसएमसी सदस्यों से सहयोग की अपील की ।

कार्यक्रम के अंत में सभी एसएमसी सदस्यों को विद्यालय में भोजन भी करवाया गया।