सोलन ( नालागढ ) 24 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के सिरमौरजिले के काला अम्ब में गत दिनो 10 दिवसीय एन सी सी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीएस 134 का आयोजन किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक काला अम्ब में आयोजित इस कैम्प में सरकारी व गैर सरकारी महाविधालयो के करीब 600 कैडेट्स ने हिस्सा लिया ।
इस शिविर में नालागढ़ कॉलेज की छात्राओं ने बेस्ट इंस्टीट्यूशन पुरस्कार हासिल किया। जिसमें स्क्वाड ड्रिल में प्रथम पायलटिंग में प्रथम, पोस्टर मेकिंग में प्रथम अनुराधा ने सर्वोत्तम ,वक्ता प्रीति कुमारी ने एकल नृत्य में प्रथम, अनमोल ने सामुहिक चर्चा में द्वितीय, ग्रुप सॉन्ग में द्वितीय व ग्रुप डांस में तृतीय स्थान प्राप्त कर बेस्ट इंस्टीट्यूशन पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल ने भी महाविद्यालप नालागढ़ को बधाई दी।

नालागढ़ कॉलेज की एन सी सी अधिकारी और एटीसी की सहायक लेफ्टिनेंट पूजा कश्यप ने अपने एनसीसी कैडेट्स के साथ कॉलेज पहुंचने पर बताया कि ये शिविर कैडेट्स के सर्वोन्मुखी विकास के लिहाज से बहुत अच्छा रहा और नालागढ़ के सभी कैडेट्स ने सभी गतिविधियों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने के साथ अनुशासन का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

उन्होने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण ,तीन दिवसीय पोग कैप्सूल जानकारी पूर्ण अतिथि व्याख्यान, औद्योगिक दौरा, फापरिंग खेल कूद व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सभी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 10 दिवसीय वार्षिक शिविर से ओवर ऑल ट्रॉफी जीत कर आए कैडेट्स को नालागढ़ पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित ने भी बधाई दी।











