नालागढ 27 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
बरोटीवाला में एक कम्पनी में बस्तुओ के चुराने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जयसिहपुर के हिनपूर गाव निवासी मोहम्मद हूसैन के पुत्र मोहम्मद अजमल को पुलिस ने पकडने का दावा किया है ।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना बरोटीवाला में नरेश कुमार, प्रबंधक एप्लायंस मोटर कंपनी, बरोटीवाला की शिकायत पर एक चोरी का मामला दर्ज किया गया कि किसी अज्ञात द्वारा फैक्टरी से कॉपर व एलुमिनम धातु की वस्तुएँ चुरा ली गई है।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान मोहमद अजमल पुत्र मोहमद हुसेन निवासी गाँव हिनयूर तह0 जयसिगंपुर जिला सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।










