बद्दी में फिर अवैध शराब बरामद मामला दर्ज
नालागढ ( बद्दी ) 25 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में अवैध शराब का कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा है । पुलिस की सख्ती के बावजूद भी यहां अवैध शराब का कारोबार करने वाले इस धन्धे को छोडने का नाम नही ले रहे है । आज भी बद्दी पुलिस ने अवैध शराब का एक ओर मामला दर्ज किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक सेल बद्दी व पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा बद्दी के थाना गाँव में आरोपी रोहित की किराने की दुकान से तालाशी के दौरान 48 अध्धे व 68 पव्वे देसी शराब के बरामद किए जिस पर पुलिस थाना बद्दी में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगामी कार्यवाही जारी है।










