/बरोटीवाला में तेज रंफतार टैम्पो की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल । मामला दर्ज ।

बरोटीवाला में तेज रंफतार टैम्पो की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल । मामला दर्ज ।

नालागढ (बद्दी ) 28 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में गत दिवस एक तेज रफतार टैम्पो के कारण सडक पर पैदल चल रहे तीन व्यक्ति घायल होने का समाचार मिला है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस बरोटीवाला थाना क्षेत्र में बिजली बोर्ड दफ्तर के नजदीक एक तेज रफ्तारी टेम्पो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे तीन व्यक्तियों गोविन्दए लालो व सजंय को टक्कर मार दी। जिससे तीनो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें पास के ही ब्रूकलीन अस्पताल झाड़माजरी ले जाया गया।

सडक दुर्घ्रटना में किसी का जानी नुकसान नही हुआ है लेकिन पुलिस ने टैम्पो चालक विरूघ्द भारतीय दण्ड संहिता 279 o 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता ने बताया कि टैम्पो चालक की पहचान मानपुरा के गुरदेव सिंह के बेटे संजीव कुमार के रूप में हुई है । पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है ।