/नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ में भी उठा झाड़ माजरी अग्निकांड का मुद्दा।

नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ में भी उठा झाड़ माजरी अग्निकांड का मुद्दा।


नालागढ़ 5 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने भी औद्योगिक क्षेत्र बी बी एन की फैक्ट्री में लगी आग से हुए जानी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता नरेश घई ने बताया कि आज यहां लोक निर्माण विश्रामगृह नालागढ़ में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक आयोजित की गई जिसमें अग्निकांड में मरे हुए व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई


उन्होंने बताया कि पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक में बद्दी फैक्ट्री में हुए अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच करवाने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि वर्तमान सरकार पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की ओर से अभी तक 2016 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को संशोधित वेयतमान की बकाया ग्रेच्युटी व भत्ते नहीं दिए गए हैं। पेंशनरों के एरिया का बकाया 80% भी अभी तक उन्हें नहीं दिया गया ।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर झाड़माजरी अग्निकांड में मृतक व जख्मी मजदूरों को उचित मुआवजा देने के लिए सरकार से मांग उठाई गई।