/डाडी भोला निवासी रविन्द्र कुमार @गुग्गी को उम्र कैद की सजा व 10,000/- रूपये जुर्माना ।

डाडी भोला निवासी रविन्द्र कुमार @गुग्गी को उम्र कैद की सजा व 10,000/- रूपये जुर्माना ।

नालागढ़ 5 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

माननीय अदालत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश,अविनाश चन्द्र ने नालागढ़ हत्या के मुकदमा ,सरकार बनाम रविन्द्र कुमार में रविन्द्र कुमार @गुग्गी पुत्र श्री प्रकाश चन्द निवासी डाडी भोला तहसील नालागढ़ जिला सोलन को उम्र कैद की सजा व 10,000/- रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

यहां तथ्यों की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी,देवेंद्र चंदेल ने बताया कि दिनांक 19.01.2014 को समय 9:35 बजे रात थाना पर अरविंद कुमार ने दूरभाष द्वारा सुचना दी कि इसके पिता अनूप कुमार को पुरानी रंजिश के चलते इसके ताया रविन्द्र कुमार @गुग्गी पुत्र श्री प्रकाश चन्द ने पीरस्थान के नजदीक गोली मार दी है जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल लाये है जिस सुचना पर थाना प्रभारी चमन लाल नालागढ़ अस्पताल पहुचे तो पता चला कि अनूप कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है । पुलिस ने अरविन्द कुमार के ब्यान पर थाना नालागढ़ में मुकद्दमा नम्बर 17/2014 दिनाक 19.01.2014 U/s 302 IPC & Arms Act दर्ज किया था ।

उप जिला न्यायवादी देवेंद्र चंदेल ने बताया कि माननीय अदालत ने गवाहों के ब्यानात के आधार पर उपरोक्त आरोपी रविन्द्र कुमार को हत्या के जुर्म धारा 302 IPC के तहत उम्र कैद का कारावास व जुर्माना 10,000/- व Arms Act में 6 माह की सजा सुनाई है तथा जुर्माना अदा न करने की सूरत में 1 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है |

उन्होंने बताया कि मुकदमा की तफ्तीश तत्कालीन निरिक्षक चमन लाल ,थाना प्रभारी ,ने की थी।