नालागढ 09 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार विद्युत उपकेन्द्र मंझोली से संचालित कुछ क्षेत्रों में 11 फरवरी, 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़-1 के सहायक अभियंता सी.आर.वर्मा ने दी।
सी.आर.वर्मा ने कहा कि 11 फरवरी, 2024 को प्रातः 10.00 से सांय 03.00 बजे तक राजपुरा, निक्कुवाल, अभिपुर, बेला मंदिर रंगुवाल, गागुवाल, थानथेवाल उपरला व निचरला एवं औद्योगिक इकाइयां पीडीलाइट, वी.केयर, एस.एम. पैकेजिंग, ए.के.जे. मेटर, कारा होटल, डी.के. ऑटो मोबाइल, कृष्णा टेक्नो प्लास्ट, एग्रो इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।










