/रविवार 11 फरवरी को नालागढ़ के बगलेहर क्षेत्र में रहेगी बिजली बंद।

रविवार 11 फरवरी को नालागढ़ के बगलेहर क्षेत्र में रहेगी बिजली बंद।

नालागढ़ 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

रविवार 11 फरवरी को 66/33/11 के० वि० विद्युत् उपकेंद्र बगलेहर से संचालित 11 के० वि० भोगपुर फीडर की बिजली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जरूरी रख रखाव एवं मुरम्मत हेतु बंद रहगी।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता, विद्युत उप मण्डल नालागढ़ नंबर-2 ई. मुकेश शर्मा ने हिम नयन न्यूज़ को
बताया कि इस दिन मुख्य क्षेत्र आदुवाल, भोगपुर, भांगला,, मलपुर, महादेव, दुगरी, माजरा, रत्योड़, बोदला एवम औधोगिक इकाइयाँ राना आट चक्की, काला अम्ब, लखविंदर स्टोन क्रेशर, क्लीन वाटर & एल्लोड प्रोडक्ट आदि की वि‌द्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने जनसाधारण से इस मौके पर सहयोग करने का आग्रह किया है।