नालागढ़ (रामशहर ) 17 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर तहसील कार्यालय में नए तहसीलदार सतिंदर जीत ने विगत दिनों अपना कार्यभार संभाल लिया ।

आज मीडिया से मुखातिब होते हुएसतिंदर जीत ने बताया कि “मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता भू राजस्व संबंधी कार्यों का शीघ्र निपटारा करवाना रहेगी और सरकार की जो भी भू राजस्व से संबंधित एवं अन्य विकासात्मक नीतियां उनको आम जनता को पहुंचना है “।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि आम जनता के भू राजस्व से संबंधी कार्यों का शीघ्र निपटारा करवाना भी प्राथमिकता रहेगी ।
उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को मैंने तहसील कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया था। वह जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं ।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नायब तहसीलदार शिलाई डेढ़ वर्ष ,हरिपुरधार डेट वर्ष तक राजस्व विभाग में सेवाएं देने के पश्चात यहां आए हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर तैनात रहे।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा में आने का उनका सपना कड़ी मेहनत के बाद पूरा हुआ।










