नालागढ( रामशहर) 16 फरवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

नालागढ उपमण्डल के राजकीय महाविद्यालय रामशहर में आज पाँचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने शिरकत की।

मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ की गई। इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, लॉन्ना जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट थ्रो, जैवलिन थ्रो, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस और रस्साकसी आदि खेलों का आयोजन किया गया।

100 मीटर लडकों की रेस में प्रथम स्थान विक्रम, द्वितीय स्थान नीरज और तृतीय स्थान कैलाश ने प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान प्रिया, तृतीय स्थान मीनाक्षी ने प्राप्त किया।

200 मीटर रेस में लड़कों में प्रथम विक्रम, द्वितीय कैलाश और तृतीय स्थान नीरज ने प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की 200 मीटर रेस में हेमपुष्पा प्रथम, तनु शर्मा द्वितीय और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।

400 मीटर की लड़कों की रेस में विक्रम प्रथम, नीरज द्वितीय और अनुज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर लड़कियों की रेस में हेमपुष्पा प्रथम, तनु शर्मा द्वितीय और पुष्पा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लॉन्ग जम्प में नीरज ने प्रथम स्थान, दीपक कुमार ने द्वितीय स्थान और कैलाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों ने लॉन्ग जम्प में हेमपुष्पा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और हेमलता तृतीय रहीं। हाई जंप में लड़कों में विक्रम प्रथम, दीपक द्वितीय और कैलाश तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में हाईजंप में हेमपुष्मा प्रथम, तनु शर्मा द्वितीय और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में लड़कों में दीपक प्रथम, विक्रम द्वितीय और अनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों में जैवलिन थ्रो में पूजा देवी ने प्रथम, सपना देवी ने द्वितीय और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्फ किया।
शॉटपुट थ्रो में विक्रम प्रथम, अनुज द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान पर रहे तथा लड़कियों में पूजा देवी, प्रिया और मीनाक्षी प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहीं।

लेमन स्पून रेस में सपना प्रथम, प्रिया द्वितीय और कर्मजीत तीसरे स्थान पर रहीं।
श्री लेग रेस में तनु शर्मा और सविता शर्मा की जोड़ी प्रथम, सपनादेवी और अमृता की जोड़ी द्वितीय तथा सुनीता देवी और किरण की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कुछ फन गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें रस्साकसी का आयोजन किया गया। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विक्रम बीए प्रथम वर्ष रहा और लड़कियों में हेमपुष्पा बीए तृतीय वर्ष रही।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और महाविद्यालय के समस्त छात्रों को खेलकूद की समस्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में खेलों का महत्त्व बताते हुए कहा कि खेल हमें हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रखता है।
खेलों में भाग लेने से विद्यार्थी नशों के सेवन से दूर रह सकते हैं और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने समस्त खेलकूद की गतिविधियों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का हार्दिक रूप से धन्यवाद किया एवं छात्रों के उज्ज्वल ‘भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समस्स गतिविधियों का आयोजन खेलकूद समिति के संयोजक प्रो. सतविन्द्र सिंह के सानिध्थ्य एवं देख-रेख में किया गया।

इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामशहर की प्राचार्य वंदना सेठी, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्राचार्य का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

मंच संचालन का कार्य प्रो. सुमन द्वारा किया गया। खेलकूद में भाग लेने वाले समस्त छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था महाविद्यालय की ओर से की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले समस्त छात्रों को महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा गोल्ड, सिल्वर और ब्राउज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समस्त गतिविधियों को आयोजित करने में महाविद्यालय के पूर्व छात्र सीपी की भी प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर संदीप कुमार, डीसी नेगी, डॉ. तनु कलसी, प्रो. ऋतु, संजय कुमार (जे. ओ.ए) और समस्त गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।










