/बद्दी यूको बैंक के निकट नाले में मिला मृत युवक।

बद्दी यूको बैंक के निकट नाले में मिला मृत युवक।

शव रखा नालागढ़ अस्पताल में पहचान के लिए


नालागढ़ 17 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के तहत साई मार्ग पर रात्रि पुलिस को यूको बैंक के निकट नाले में एक मृत युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में गश्त के दौरान करीब तड़के सुबह तीन बजे के आसपास पुलिस ने यूको बैंक के निकट नाली में एक युवक लेटा हुआ मिला। जिसे पुलिस जवानों ने बद्दी के अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक करीब पच्चीस साल के लगभग उम्र का बताया जा रहा है जिसने ब्लेक जेकट पहन रखी है। मृतक के पास कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के अस्पताल में ले जाया गया।जहां पर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

ए एस पी बद्दी अशोक वर्मा ने पत्रकारों को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव की पहचान नही हो सकी।जिसे नालागढ़ के अस्पताल में रखा गया है।