/“पल्स पोलियो अभियान फिर से आया है संग अपने देखो क्या क्या लाया है! “

“पल्स पोलियो अभियान फिर से आया है संग अपने देखो क्या क्या लाया है! “

नालागढ़ 7 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

“पल्स पोलियो अभियान फिर से आया है
संग अपने देखो क्या क्या लाया है! “

“पहला दिन स्वास्थ्य केन्द्र पर बिताया,
दो बूंद जिन्दगी की पिला कर..
हमने देश का भविष्य बचाया! “

“दूसरे व तीसरे दिन गाँव गाँव, गली गली घूमने का लुत्फ़ उठाया…
शुद्ध हवा, पहाड़ -पर्वतों ने हमें अपने पास बुलाया!
घूमे हम गली गली उठाए दवाई का डिब्बा…
कभी ठंड तो कभी धूप ने अपना कहर बरसाया! “

“पहुँचने पर लोगों ने खूब स्वागत अभिवादन किया..
कंही मिला खाना तो कंही गर्म चाय प्याला पिलाया! “
“देखो देखो 3 दिनों का मेला है आया…
कन्ही सरसों, कंही फल सब्जियों क खेत..
कन्ही बड़ी बड़ी चट्टानें तो कंही रेत
कंही मुर्गे की कुक -डु -कु..,
कंही बकरी की मे-मे
कंही मोर को अपने पास पाया,
तो कंही कुत्तों से डर कर..
हमने खुद को बचाया! “
“नन्हे- मुन्नो को पिला कर खुराक,
हमने अपना फर्ज निभाया! “
“पल्स पोलियो अभियान फिर से आया..
संग अपने देखो क्या क्या लाया! “

लेखिका

इंदू बाला