/नववर्ष की पूर्व संध्या नीलम के परिजनो के लिए ट्रक चालक की लापरवाही से बनी स्याह ।

नववर्ष की पूर्व संध्या नीलम के परिजनो के लिए ट्रक चालक की लापरवाही से बनी स्याह ।

नालागढ़ 01 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नव वर्ष के अवसर पर पूरी दुनिया खुशियां मना रही है लेकिन नीलम के परिजनो के लिए ताउम्र के लिए स्याह हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय नीलम अपने दोस्त के साथ जब अपने घर जा रहे थे तो भाटिया में जी एस रिजोर्ट के सामने एक अज्ञात ट्रक चालक द्वारा उसके मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी और मौके से ट्रक सहित फरार हो गया । जबकि नीलम की इस टक्कर के कारण मौत हो गई । बहादुर सिंह पुत्र जमनादास निवासी गांव करालडी डा0 उरला तह0 पदर जिला मण्डी (हि0प्र्0) के ब्यान पर नालागढ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । लेकिन किसी एक चालक की लापरवाही के चलते किसी के घर में सदा के लिए अन्धेरा हो गया ।