/राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाण्डियां में नववर्ष के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित

राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाण्डियां में नववर्ष के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित

नालागढ 03 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

समाजसेवी नरेंद्र सिंह ने स्कूल के विकास के लिए दी 21 हजार रुपये की राशि

राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाण्डियां में नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी नरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया समाजसेवी नरेंद्र सिंह ने स्कूल के विकास के लिए 21 हजार रुपये का चेक दिया ताकि इस राशि को बच्चों की भलाई के लिए व स्कूल के विकास पर खर्च किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और नववर्ष की सभी को बधाई और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले चुके जीवन व नितिन को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पाठशाला प्रभारी व जेबीटी अध्यापक सुखविंदर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई ओर स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर एलआईसी शाखा नालागढ से विशेष तौर पर पंहुचे अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित मुख्य बीमा सलाहकार जसविंदर सिंह सैणी ने एलआईसी से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की बच्चे माता पिता के साथ साथ देश की बहुमुल्य धरोहर है अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उचित सेविंग करके रखनी चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड सके।
पाठशाला प्रभारी व जेबीटी अध्यापक सुखविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और उनका मानसिक विकास होता है उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने समाजसेवी नरेंद्र सिंह का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर एसएमसी प्रधान अनुवाला व व अन्य सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पाठशाला को मिडिल स्कूल बनाए जाए व स्कूल में डंगे का निर्माण किया जाए ताकि बच्चों को सहूलियत मिल सके।
इस मौके पर निशा देवी, चंपा देवी, सुमन, रशविंदर कौर, कांता देवी, रीना, मोहिंदर पाल, कर्म सिंह, माडू राम, गुरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।