जयपुर (राजस्थान )28 अप्रैल
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
कोटा की सहजी युवा शक्ति को अमेरिका के उप राष्ट्रपति की ओर से सम्मान पत्र दिया गया।
सहजयोग एक जीवन शैली है और आत्मसाक्षात्कार के पश्चात व्यक्ति का व्यक्तित्व में जो निखार आता है उसके बारे में बहुत से किस्से समय समय पर सुनने व देखने के लिए मिलते रहते है ।

याद रहे कि सहजयोग श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा सभी मानव जाति के लिए बिना किसी जाति धर्म व लिंग भेद के निशुल्क कुण्डिलीनी जागरण करके नए युग का आगाज किया है जिस को वर्तमान में बहुत से सहजयोग के अनुयाई एक नई जीवनशैली को अपना रहे है और इस जीवन शैली का प्रभाव उनके आचार व्यवहार में भी झलकता है ।

इसी तरह के आचार व्यवहार को देख कर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा के दौरान दो युवा सहजयोगियो से प्रभाविवत हो कर उन्हे विशेष रूप से सम्मानित किया गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक अभी कुछ ही दिवस पूर्व अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर थे। अमेरिका के उप राष्ट्रपति का प्रवास जयपुर स्थित ताज रामबाग पैलेस था। ताज रामबाग पैलेस में कोटा की दो सहजयोगी युवाशक्ति बहिन सुश्री रिद्धि त्रिपाठी और सुश्री सिद्धि त्रिपाठी भी फ्रंट ऑफिस एंड गेस्ट रिलेशन विभाग में कार्यरत है।
जेडी वेंस के आगमन से पूर्व ही अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और नेवी सील कमांडो द्वारा भारतीय फोर्सेज के साथ मिलकर रामबाग पैलेस को छावनी में बदल दिया गया था। जेडी वेंस के करीब तक जाने की किसी को भी सिक्योरिटी क्लीयरेंस नही थी।
लेकिन जेडी वेंस के आगमन पर उनके स्वागत एवं अन्य आवश्यक देखभाल हेतु अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की और से समस्त रामबाग के स्टाफ की जबरदस्त स्क्रीनिंग की गई और पूरे रामबाग में से बेहद चुनिंदा स्टाफ के साथ रिद्धि और सिद्धि को सीक्रेट सर्विस द्वारा सिक्योरिटी क्लीयरेंस प्रदान किया गया।
जेडी वेंस के आगमन पर मात्र रिद्धि और सिद्धि के द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनकी सभी सुविधाओं का प्रबंधन भी किया ए जेडी वेंस द्वारा रिद्धि और सिद्धि से बातचीत भी की गई और इतनी सुंदर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद भी कहा ।

रिद्धि और सिद्धि की कार्य कुशलता और उनकी प्रसन्नता को देखकर अमेरिका के सीक्रेट सर्विस के अनेक एजेंट्स और उनके हेड द्वारा रिद्धि सिद्धि की अनेकों प्रशंसा की गई साथ ही उनसे इसका कारण भी पूछा गया। जिस पर रिद्धि और सिद्धि द्वारा इसका पूर्ण श्रेय’परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी’ को प्रदान करते हुए उन्हें ही अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया गया।
अमेरिका की उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की वापसी के समय हमारी इन दोनो युवा शक्ति की कार्यकुशलता और अपने कार्य के प्रति गंभीरता को देखते हुए अमेरिका के सीक्रेट सर्विस हेड की तरफ से अमेरिका के राष्ट्रपति का साइन किया गया प्रशस्ति पत्र और अमेरिका का ध्वज रिद्धि सिद्धि को सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।
जिसके पश्चात रामबाग के विभागाध्यक्ष द्वारा भी इन्हे सम्मान प्रदान करते हुए अपना विभागाध्यक्ष का बैच इनको लगाकर इन्हे सम्मानित किया गया।

सहजयोगियो के जीवन में इस तरह की बहुत से सुन्दर घटनाए देखने को मिलती रहती है । श्री माता जी निर्मला द्वारा कलियुग में मानव कल्याण के लिए सहजयोग द्वारा आत्मसाक्षात्कार का जो ज्ञान प्रदान किया गया है वह समस्त मानव जाति के लिए है और इस के लिए किसी को किसी भी जाति धर्म व लिंग भेद के बिना निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है । सहजयोगा पाने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर सम्पर्क करने के पश्चात इसका निशुल्क अभ्यास किया जा सकता है । सहजयोगा के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए हिम नयन न्यूज के डेस्क पर .91 7018833600 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।
सहजयोगा सभी के लिए निशुल्क और बिना किसी शर्त के सिखाया जाता है आप सभी का स्वागत है ।










