/भारत सरकार के सहायक प्रेस रजिस्ट्रार से पत्रकारो की मांगो को लेकर चर्चा

भारत सरकार के सहायक प्रेस रजिस्ट्रार से पत्रकारो की मांगो को लेकर चर्चा

आईएफएसएमएन, आरपीएम और एनएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने पत्रकारों की मांगों के संदर्भ में भारत के सहायक प्रेस रजिस्ट्रार से मुलाकात के दौरान उठाई मांग ।

शिमला 3 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम), भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के महासंघ (आईएफएसएमएन) और राष्ट्रीय मीडिया परिसंघ (एनएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय और प्रतिनिधियों के एक दल ने सूचना भवन, लोधी रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के सहायक प्रेस रजिस्ट्रार से मुलाकात की और पत्रकारों की समस्याओं और मांगों के संदर्भ में चर्चा की।

मिली जानकारी के मुताबिक हितेश रावत ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान अन्य कोर कमेटियों के सदस्य बीडी देशपांडेय, आईएफएसएमएन महासचिव शिवप्रकाश एवं के संजीव, संस्थापक सदस्य धीरज कुमार, आरपीएम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केडी मिश्रा, दिल्ली प्रदेश आरपीएम महासचिव शांति गौतम, अनिरुद्ध मिश्रा, रीता मिश्रा, अमन नारायण स्वामी, एएल शेखर, बसपा, बसब गौड़ा, अदशेपा चेना गौड़ा, शंकर, मध्य, कृष्ण कुमार सहित अन्य कोर कमेटियां भी मौजूद रहीं।