सोलन ( अर्की ) 3 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के तहत बागा थाने के क्षेत्र में कंदर में अफीम की अवैध खेती करने का मामला पकडने का दावा किया है । याद रहे कि गत दिनो भी अर्की थाने के तहत एक गांव में अफीम की अवैध खेती के आरोप में एक नेपाली को धर दबोचा था ।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक अर्की के थाना बागा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 381 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पत्रकारो को बताया कि 2 मई को थाना बागा की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कंधार गांव निवासी अवतार सिंह ने अपने घर के सामने मिल्कियत भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवतार सिंह के खेत से 381 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए। इस मामले में थाना बागा में अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी अवतार सिंह, पुत्र गंदर्भ सिंह, निवासी गांव कंधार, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 50 वर्ष, को 2 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि अवतार सिंह के खिलाफ थाना दाड़लाघाट में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि अवैध अफीम की खेती जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले की जांच अभी चल रही है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस अवैध खेती में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीली फसलों के खिलाफ सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।







