/बरोटीवाला पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

बरोटीवाला पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

सोलन (बरोटीवाला ) 4 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा

बरोटीवाला पुलिस ने उद्घोषित अपराधी फरमान पुत्र सागर निवासी हाउस न० 406, आनंद कॉलोनी ओल्ड हमीदा, तह० व ज़िला यमुनानगर, हरयाणा व उम्र 32 साल को पी०ओ० सैल बद्दी की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक 27-07-2023 को माननीय न्यायालय, नालागढ़ द्वारा मुकदमा संख्या 78/2021 दिनांक 23-04-2017 चोरी के आरोप में धारा 379 IPC थाना बरोटीवाला में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, निरंतर प्रयासों से उसे अतंत पकड़ लिया गया है ।