औधोगिक क्षेत्र में सामान ढोने वाले वाहनो में मजदूरो को ढोने पर ट्रांस्पोर्ट व पुलिस विभाग मूक दर्शक
नालागढ 5 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में सामान ढोने वाले वाहनो में मजदूरो को ढोने का धन्धा लम्बे अरसे से चल रहा है लेकिन ट्रान्सपोर्ट अथोरिटीज इस ओर आंखे मूंदे बैठी है । सरकार की लापरवाही के चलते गत दिवस इस तरह मजदूरो को ढोने वाली पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत शाम यह गुडज कैरियर वाहन( पिकअप ) कम्पनी में काम करने वाले मजदूरो को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निकला था कि इच्छाधारी मन्दिर के पास तेज रफतार व ओवर लोडिंग के चलते मोड पर पलट गया जिस में कम्पनी के दर्जनो मजदूर घायल हो गए जिन में से 16 लोगो को नालागढ अस्पताल ले जाया गया जहां से महिलाओ व लडकियो को मिला कर 14 मजदूरो को पीजीआई चण्डीगढ को रैफर कर दिया गया है ।

लोगो की माने तो इस तरह बहुत सी कम्पनियो में मजदूरो को ढोने का काम पिकअप कर रही है जिस पर परिवहन विभाग भी चुप्पी साधे हुए है । लोगो ने बताया कि पुलिस विभाग भी वाहनो के चालान में हर रोज अपनी तारीफ करते नही थकता लेकिन इस तरह के सामान ढोने वाले वाहनो में मजदूरो को ढोने पर आंखे मूंद लेता है ।
लोगो ने मांग की है कि दोषियो के प्रति कडी से कडी कार्यवाही की जाए ।






