/एचआरटीसी स्टाफ से मारपीट के विरोध में नालागढ वर्कशॉप वर्कज की गेट मीटिंग ।

एचआरटीसी स्टाफ से मारपीट के विरोध में नालागढ वर्कशॉप वर्कज की गेट मीटिंग ।

आरापियो को गिरफतार करने की उठाई मांग ।

नालागढ 5 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी पर पंजाब के युवको द्वारा हरियाणा क्षेत्र में घेर कर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज हिमाचल परिवहन मजदूर संध ने नालागढ वर्कशॉप के गेट पर मीटिंग आयोजित की जिस में इस कृत्य की कडी निंदा की गई । यह जानकारी देते हुए हिमाचल परिवहन मजदूर संधा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा मेहर कश्यप व प्रदेश कार्यालय सचिव रवि शर्मा ने आरोपियो के विरूघ्द कडी कार्यवाही किए जाने की मांग की ।

इस अवसर पर मजदूर नेताओ ने अपने सम्बोधन में हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया और आरोपियो को शीघ्र गिरफतार करने की मांग को दोहराया

नालागढ में आयोजित इस गेट मीटिंग में मजदूर नेताओ ने हिमाचल सरकार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से मांग की कि एच आर टी सी में तुरंत मेडिकल पर्सन एक्ट लागू किया जाए


इन नेताओ ने पंजाब रोडवेज के नगल डिपो डिपो जीएम से मांग की हैं कि आरोपी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए अन्यथा यह लड़ाई और ज्यादा भयानक रूप ले सकती है ।