बिना नम्बर प्लेट/ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
सोलन (बद्दी ) 6 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के बद्दी पुलिस ने गत दिवस एक विशेष अभियान के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों, खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने, बिना नंबर प्लेट व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई ।
इस बात की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 280 चालान किए गए, जिनमें से 115 चालान बिना हेलमेट के दौपहिया वाहनों के, 17 चालान बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के, 13 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के, 10 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के और 2 शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के किये गये ।
उन्होने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
पुलिस ने नागरिकों को गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने, काले शीशों का प्रयोग न करने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ियां न चलाने की सलाह दी है । उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी ।









