/पाक द्वारा भारत के कई नागरिक ठिकानो पर हमलो को सेना ने किया निस्तेनाबूद

पाक द्वारा भारत के कई नागरिक ठिकानो पर हमलो को सेना ने किया निस्तेनाबूद


औधोगिक नगरी में ब्लैक आउट करने में कई लोगो ने दिखाई लापरवाही ।

नालागढ 10 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

भारत में उग्रवादियो द्वारा 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले जिसमें 26 नागरिक मारे गए थेे के बाद भारत द्वारा लॉच किए गए आपरेशन सिंदूर से तिलमिलाए पाकिस्तान ने गत रात्रि को भी कायराना हरकत की और भारतीय नागरिक ठिकानो पर हमला करने की कोशिश की गई लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक मन्सूबो को मिट्टी में मिला दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक 7.8 व 9 मई. 2025 की रात को पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़, सिरसा और अन्य 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने निस्तेनाबूद कर दिया । भारतीय सेना के आकाश, एमआरएस,एमए जेडयू.23, एल.70, और शिल्का जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये प्रणालियां भारत की वायु रक्षा रणनीति का अभिन्न हिस्सा हैं। दुश्मन के हवाई खतरों को नष्ट करने में सक्षम हैं।


औधोगिक नगरी बीबीएन में भी ाज रात्रि एतियातन ब्लेक आउट रखा गया लेकिन इस में भी कुछ लोगो द्वारा लापरवाही दिखाने पर स्थानीय पुलिस से चेतावनी मिलने के वावजूद भी पूरी तरह अनुपालना नही हो पाई जिस से किसी बडे खतरे से इन्कार नही किया जा सकता है ।