मुख्यमंत्री उप मुख्य मन्त्री ने सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया
शिमला 10 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर
पाकिस्तान के साथ चले युघ्द में 25 पंजाब रेजीमेंट मे तैनात पवन कुमार ने अपने देश के लिए जान निच्छावर कर दी । सैनिक परिवार से सम्बन्ध रखने वाले शहीद पवन कुमारके पिता गरज सिंह भी सेना से हवलदार पद से हुए सेवानिवृत हुए थे ।
गत दिवस जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी के बीचए सूबेदार मेजर पवन कुमार ने आज सुबह अपनी शहादत दी है ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू rFkk उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। वह कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।









