नालागढ़ 12 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।
गत 24 मार्च को पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय श्री हेत राम निवासी गांव सैणीमाजरा डाक० मंझौली तह० नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० से शिकायत प्राप्त हुई थी कि पिछली रात को इसकी कन्फैक्शनरी की दुकान में तीन अज्ञात नकाबपोश व्यकित्यों ने घुस कर तलवार व देसी कट्टा का डर दिखा कर लगभग 35,000/- रु० पैसे छीन कर ले गये थे ।
इस बात की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि
शिकायत मिलते ही थाना नालागढ़ में जेर धारा 307, 331(4), 3(5) BNS व 25-54-59 Arms Act. के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी रहा ।

इस प्रकरण में नालागढ़ पुलिस ने अन्वेषण करते हुए अलग-अलग तरीकों से, जैसे सी०सी०टी०वी० फुटेज की जांच व अपने कुशल और तकनीकी आधारित प्रयासों के चलते नालागढ़ पुलिस ने दिंनाक 28-03-2025 को एक आरोपी जुझार सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी तेलीवाल, डाक० मंझोली तहसील नालागढ़ ज़िला सोलन हि०प्र० व उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया था ।
जबकि इस मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए नालागढ़ पुलिस ने दूसरे आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव व डाक० टिब्बा टपरियां, तह० आनंदपुर साहिब थाना नूरपुर जिला रूपनगर, पंजाब व उम्र 30 साल और तीसरे आरोपी सुखविंदर सिंह @ काला पुत्र जसवंत सिंह निवासी तेलीवाल डाक० मंझोली, तह० नालागढ़, जिला सोलन, हि०प्र० को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।









