24 मई से प्राणप्रतिष्ठा के बाद 28 को मूर्ति स्थापना।
सोलन (अर्की )12 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के बाड़ीधार पांच पांडव के बुईला स्थित श्री बाड़ादेव का नव निर्मित मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
यह जान करी देते हुए मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पूर्व उपप्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि श्री बाड़ादेव नव निर्मित मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर सवा लाख गायत्री जप किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाड़ादेव मन्दिर, ग्राम बुईला, डाक. सरयाँज तह. अर्की जिला सोलन (हि.प्र.) में 24 मई 2025 दिन शनिवार को पाठ आरम्भ किया जाएगा और प्रातः 9:00 बजे से प्रतिदिन पाठ व मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होने के बाद 28 मई 2025 दिन बुधवार को मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
जिसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे हवन (पूर्णाहुति) होगी और दोपहर 3:00 बजे से भंडारा किया जाएगा।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों व श्रदालुओं को इस अवसर पर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया है।उन्होंने बताया कि युवा मन्दिर विकास समिति बुईला को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









