सोलन (अर्की) 18 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
नैशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा ,स्कूल की छात्रा सृष्टि पुत्री श्री हेमंत कुमार /श्रीमती अरुणा ने कला संकाय में 441 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बताया कि ,राधिका ने 431 अंक लेकर दूसरा स्थान और सारिका ने 422 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, दक्षिता पुत्री श्री पवन कुमार / श्रीमती रीना कुमारी ने विज्ञान संकाय में 415 अंक लेकर प्रथम स्थान, डिंपल ठाकुर ने 404 अंक लेकर द्वितीय स्थान , और वाणिज्य संकाय में निशा देवी पुत्री श्री लेख राम/ श्रीमती कुन्ता देवी ने 431 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया ।

उन्होंने बच्चों , उनके माता-पिता व अध्यापकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी और साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।









