/बिहार से आ कर बारोटीवाला में जुआ खिला रहा था नूर आलम।

बिहार से आ कर बारोटीवाला में जुआ खिला रहा था नूर आलम।

बरोटीवाला पुलिस ने धरा।

नालागढ़ 24 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

पुलिस थाना बरोटीवाला के अन्तर्गत बरोटीवाला ट्रक युनियन के पास सडक के किनारे जुआ खेलने के लिए लोगों को लुभाने वाले नूर आलम पुत्र कलामुदीन (बिहार) के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1940 /- रु० बरामद किये गये ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।