नालागढ़ 25 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस की ‘X’ सैल और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने आज नालागढ़ क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण छापेमारी करते हुए अवैध दवाइयों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि यह संयुक्त अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में बिना लाइसेंस की दवाइयाँ एवं कैप्सूल बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान टीम ने नालागढ में स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहाँ से 304 गोलियाँ (Tapentadol) व 97 कैप्सूल (Pregabalin) बरामद किये गये ।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले मे राहुल कुमार पुत्र श्री शिव कुमार निवासी वार्ड न0 5 हाउस न0 11 नालागढ जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 35 साल के खिलाफ Drug & Cosmetics Act मे मामला दर्ज किया गया ।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती अवैध दवा तस्करी एवं निर्माण गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई है।






