नालागढ़ 27 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा
आगामी 6 जून को लगाने वाले ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी के लिए सेवा भारती की बैठक कल बद्दी में आयोजित की जा रही है ।
मिली जान कारी के मुताबिक सेवा भारती बद्दी द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैंप दिनांक 6 जून 2025 को शिव मंदिर बद्दी में लगाया जा रहा है।
इस ब्लड डोनेशन कैंप की रूपरेखा तैयार करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए की अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेशन हो सके, एक बैठक कल बुधवार 28 मई 2025 को Himalaya Enterprises, SCO 7, Motia Plaza, Baddi में शाम 3:00 बजे करने का निश्चय किया गया है।
इस बैठक में blood डोनेशन कैंप पर सभी के सुझाव लिए जाएंगे।









