सोलन 31 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
सोलन से पिकअप चोर को पकडने के बाद पुूलिस ने इस चोर द्वारा चोरी की गई दुसरी पिकअप को भी हरियाणा के कालका से बरामद करने का दावा किया है । याद रहे कि गत दिवस पुलिस ने सोलन से लहसुन समेत चोरी हुई पिकअप को चण्डीगढ से बरामद कियाथा और आरोपी कसौली के गौसौण निवासी लेख राम के बेटे विरेन्द्र्र कुमार को गिरफतार किया था ।

इस बार की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चन्देल ने बताया कि तफतीश के रौरान आरोपी वीरेन्द्र्र ने पूछताछ में दुसरी पिकअप को चोरी करने की बात भी कबूल की और मुकदमा 110/25 में वाछित पिकअप को भी कालका हरियाणा से पुलिस ने कब्जा लिया गया है उन्होने बताया कि आरोपी से दोनो पिकअप चाराने का पता लगने पर दोनो पिकअप को बरामद कर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ जारी है ।









