देर रात लगी आग के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया।
नालागढ़ 2 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/चैतन्य ठाकुर
नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा स्थित शराब के ठेके के नजदीक आज रात करीब 11/30 बजे एक तेल टैंकर में आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई ।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम का भंडार नजदीक होने से यहां रह रहे लोगों में भय का माहौल बन गया।
हिम नयन न्यूज़ के कार्यालय ने अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके फायर टेंडर मंगवाए।

अग्निशमन के टेंडर पहुंचने से पहले तीन धमाके सुने गए ।साथ में खड़े तेल के टैंकरों को यहां से हटाया गया किस से किसी बड़े हादसे से बचा जा सके ।
हिम नयन न्यूज ने मौके का दौरा करने पर पाया कि यह आग एक टैंकर के केबिन में लगी बताई गई इस टैंकर में जान माल का नुकसान हुआ लेकिन अभी तक जान के नुकसान का सत्यापन नहीं हो सका ।

समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया।
आग से हुए नुकसान और कारणों का पता प्रातः जांच के दौरान ही लग पाएगा ।






