शिमला 27 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल की राजधानी शिमला में पार्किग के लिए मुख्य शहर के काफी व्यवस्था की गई है लेकिन शहर के भीतरी क्षेत्रो में कालानियो में गाडियो के खडा करने की कोई भी जगह नही है जिस से यहां सडको के किनारे पर ही लोगो को अपने अपने वाहन लगाने पडते है । शिमला शहर की सभी सडके वाहनो के खडा होने के कारण किसी बडे हादसे को न्यौता ता दे ही रही है इन वाहनो की पार्किग से लोगो को परेशानी का सामना भी करना पड रहा है । इसी तरह का एक मामला ढल्ली अशियाना कॉलोनी का भी सामने आया है जहां के एक शहरी ने कॉलोनी के रास्ते में अवैध गाडियो की पार्किग की सूचना सभी समाचार पत्रो को भेजी है । इस शक्स ने अपना नाम न बता कर अपने साथ दबंगाई होने की आशंका जताई है । इस शक्स ने आरोप लगाया है कि यहां पार्क होने वाली कई गाडियां तो टैक्सी नम्बर होती है ।
इस तरह के मामले ािमला शहर में कई जगह देखने को मिल रहे है । लेकिन नगर निमग कॉलानियो में पार्किग के लिए कोई सही से व्यवस्था नही कर पाई है । आने वालीे समय में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी ।










