/नालागढ़ सहकारी संघ का चुनाव 1 नवम्बर को

नालागढ़ सहकारी संघ का चुनाव 1 नवम्बर को

नालागढ़, 6 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।

दी नालागढ़ तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित का संचालक मंडल चुनाव 1 नवम्बर 2025 को होगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संघ कार्यालय नालागढ़ में संपन्न होगा।

पंजीयन अधिकारी ने बताया कि पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सदस्य सहकारी सभाओं को अधिकृत मतदाता प्रस्ताव 12 सितम्बर तक, जबकि ऋण दोषी सदस्यों को अपना बकाया 27 सितम्बर तक निपटाना होगा।

अंतिम मतदाता सूची 2 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।