/रामशहर क्षेत्र में 13 सितम्बर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

रामशहर क्षेत्र में 13 सितम्बर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

नालागढ़ (रामशहर) 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

विद्युत उप-मण्डल रामशहर के अंतर्गत आने वाली 33 के.वी. नालागढ़-रामशहर लाइन पर रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। लाइन के पास एसएलडी (लैंडस्लाइड) की चपेट में आने के कारण उक्त लाइन को नए पोल स्ट्रक्चर पर शिफ्ट किया जा रहा है।

इस कार्य के चलते 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) को 33 के.वी. नालागढ़-रामशहर फीडर को पूर्णत: बंद रखा जाएगा। बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।

बिजली बंद रहने से प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं –
रामशहर, कुमारहट्टी, मिठवां, गोंदल, पंजर, गुरुकुल, खेड़ा, सुनाड़ी, बेड़ी, गुनाई, बरोली, चमनार, नेर, किन्नू, पहाड़ी चचियां, बागला, मुढ़ी, छिछड़िया, पंडोग, दाऊण, दलखोह, 33 के.वी. सोलर प्लांट, नड, और इटली है।

विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ।