बद्दी, 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने आज नाका बंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर बड़ी सफलता हासिल की।
तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों में से एक अमनदीप पुत्र विनोद कुमार कश्यप, निवासी गांव आलमपुर, डाकघर जनेडघाट, जिला शिमला तथा एक अन्य के कब्जे से 4.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 100 प्रेगाबालिन कैप्सूल और ₹61,000 नकद बरामद हुए।
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना मानपुरा में ND&PS Act की धारा 21, 29-61-85 के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।









