/सिद्धार्थ स्पिनिंग मिल में श्राद्ध की अनोखी पहल

सिद्धार्थ स्पिनिंग मिल में श्राद्ध की अनोखी पहल

आर.पी. अग्रवाल की स्मृति में पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नालागढ़, 13 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के खेड़ा स्थित सिद्धार्थ स्पिनिंग मिल के मालिक आर.जी. अग्रवाल ने अपने बड़े भाई स्व. आर.पी. अग्रवाल की स्मृति में श्राद्ध को एक नए स्वरूप में मनाने की अनूठी पहल की है।

देरी से मिली जानकारी के मुताबिक़ परंपरागत रीति-रिवाजों से हटकर उन्होंने सामाजिक सेवा को श्राद्ध से जोड़ा और मिल परिसर में 8 सितंबर से 12 सितंबर तक पांच दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर स्व. आर.पी. अग्रवाल की स्मृति को समर्पित है, जिसमें मिल के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

नालागढ़ अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक इस शिविर में अपनी सेवाएं दी। कैंप में रोगों की जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

अग्रवाल परिवार का मानना है कि पूर्वजों की स्मृति को सामाजिक कल्याण से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।