भाजपा नेता के बेटे को ईश्वर सिंह के स्थान पर बनाया उपाध्यक्ष।
नालागढ़ 14 सितंबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।
आम बैठक से एक दिन पहले नालागढ़ ट्रक यूनियन की राजनीति में नया मोड़ आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक भाजपा नेता लखविंद्र सिंह राणा के पुत्र धज भंवर सिंह राणा को रविवार को यूनियन का नया उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

धज भंवर राणा यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह चौधरी ( दून विधायक के बड़े भाई ) द्वारा हाल ही में पद से बर्खास्त किए गए ईश्वर सिंह ठाकुर का स्थान लेंगे।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से यूनियन की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। अब कल 15 सितंबर को होने वाली आम सभा की बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

याद रहे कि लखविंद्र सिंह राणा लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनके पुत्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

धज भंवर सिंह राणा ने रविवार को प्रधान हरभजन सिंह और महासचिव दिनेश कौशल की उपस्थिति में कार्यभार संभाला और ट्रक ऑपरेटरों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया।








