डॉ. संजीव कुमार धीमान (HPAS 2015) होंगे बद्दी के एसडीएम ।
शिमला 15 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न एचपीएएस (HPAS) अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेश के मुताबिक –
राकेश कुमार शर्मा-IV (HPAS 2012), एसडीओ (सिविल) नादौन, जिला हमीरपुर को हमीरपुर नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद से अभिषेक कुमार गर्ग (IAS 2020) को कार्यमुक्त किया गया है।

डॉ. संजीव कुमार धीमान (HPAS 2015) को एसडीओ (सिविल) बद्दी, जिला सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी राज कुमार-II (HPAS 2023) के पास थी।
घनश्याम दास (HPAS 2015), जो वर्तमान में आईटीडीपी परियोजना अधिकारी, किन्नौर में तैनात हैं, को अतिरिक्त रूप से एसडीएम रिकांगपिओ का चार्ज दिया गया है। इस पद से ओमप्रकाश यादव (HPAS 2024) को मुक्त किया गया है।

इसके अलावा, अभिषेक कुमार गर्ग (IAS 2020), एडीसी (डेवलपमेंट)-cum-डीआरडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर हमीरपुर, अब नादौन के एसडीओ (सिविल) का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक यथावत रहेंगे।









